Homeबिहारभोजपुरजिले के कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होगी इंटर की परीक्षा

जिले के कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होगी इंटर की परीक्षा

Intermediate Examination 2026: परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

  • हाइलाइट: Intermediate Examination 2026
    • आगामी 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी इंटर की परीक्षा
    • परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने का दिया निर्देश

आरा। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2026 के सफल संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर डीडीसी गुंजन सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

परीक्षा 2 से 13 फरवरी 2026 तक जिले के कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास BNSS की धारा 163 (1) परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक प्रभावी रखी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छात्राओं के परीक्षा केंद्रों पर महिला वीक्षकों की विशेष प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी, महिला वीक्षक, महिला केंद्र अधीक्षक अथवा महिला पदाधिकारी/कर्मचारी द्वारा ही ली जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु एक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या-06182-248702 एवं फैक्स संख्या-06182-233474 है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular