Homeबिहारआरा भोजपुरबुलेट व बाइक की सीधी भिड़ंत आर्मी जवान समेत चार जख्मी

बुलेट व बाइक की सीधी भिड़ंत आर्मी जवान समेत चार जख्मी

Gausganj Ara : डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • शहर के गौसगंज स्थित पीएनबी के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

Gausganj Ara : आरा-बड़हरा मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित पीएनबी के समीप बुलेट व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे बुलेट सवार आर्मी जवान समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के मनी छपरा गांव निवासी धनंजय तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी सिद्धनाथ पांडेय का 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार एवं कोईलवर थाना क्षेत्र के दयालचक गांव निवासी मंटू तिवारी का 16 वर्षीय पुत्र अजीत तिवारी है।

जबकि दूसरे बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी राम शेखर सिंह सह रिटायर आर्मी सूबेदार के पुत्र पवन कुमार सिंह है। वह आर्मी जवान है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं। वह गौसगंज शंकर नगर स्थित अपना मकान बनाकर रहते हैं।

बताया जाता की बुलेट सवार आर्मी जवान पवन कुमार सिंह गौसगंज बाजार पर सामान खरीद कर वापस घर लौट रहे थे। जबकि दूसरे बाइक पर सवार राहुल कुमार, उसके दो दोस्त कुंदन कुमार एवं अजीत तिवारी बड़हरा से आरा की ओर आ रहे थे। उसी दौरान गौसगंज स्थित पीएनबी के समीप सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में अजीत तिवारी एवं आर्मी जवान पवन कुमार सिंह को काफी गंभीर चोटे आई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular