Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो अन्य...

भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

NH-922 Bampali: आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी के बामपाली के समीप घटी घटना

  • हाइलाइट:
  • बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई
  • घायलों में एक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

NH-922 Bampali: आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी के वामपाली विशुनपुरा के समीप सोमवार की शाम भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि कार पर सवार चारों युवक बक्सर की ओर से आरा की तरफ लौट रहे थे। इसी दरमियान गजराजगंज ओपी के वामपाली एवं बिशुनपुरा गांव के बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 वाहन, गजराजगंज थाना पहुंची। पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि हादसे के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular