Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरबंधन बैंक लूट के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बंधन बैंक लूट के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

History-sheeter Rajneesh: आरा उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा बंधन बैंक लूट के प्रयास मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

  • हाइलाइट: History-sheeter Rajneesh
    • डंप डाटा व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
    • एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो कारतूस बरामद

आरा। उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा बंधन बैंक लूट के प्रयास मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी उदवंतनगर थाना क्षेत्र इलाके से रविवार को की। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव निवासी स्व. बैजनाथ यादव का पुत्र गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि बीते वर्ष 26 दिसंबर की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर एवं खरौनी गांव के बीच स्थित बंधन बैंक में लूट करने का प्रयास किया गया था। हालांकि ग्रामीणों के इकट्ठा होने एवं पुलिस के तत्काल पहुंचने के कारण अपराधी भाग निकले थे। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर मिले टावर डंप एवं मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव का नाम आया था।

इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गुड्ड यादव उर्फ रजनीश यादव को उदवंतनगर थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बंधन बैंक लूट मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो कारतूस बरामद किया।

पुलिस के बताए जाने के अनुसार अपराधी गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर उदवंतनगर थाना में दर्ज तीन लूट, दो डकैती व दो शराब सहित जगदीशपुर, टाउन, नवादा एवं गडहनी थाना क्षेत्र में भी लूट कांड मामले में आरोपित रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular