Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरआरा-सासाराम रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर असम निवासी युवक की मौत

आरा-सासाराम रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर असम निवासी युवक की मौत

Ara-Sasaram railway line: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह घटी घटना

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara-Sasaram railway line
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा,भोजपुर। आरा-सासाराम रेल खंडपर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर असम निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के कमर का ऊपर हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक असम के चिरांग जिले के पनवारी थाना क्षेत्र के 22 पनवारी अबदागुरी नंबर-1 निवासी हैदर अली का 19 वर्षीय पुत्र हजरत बिलाल है। इधर, मृतक के ममेरे भाई अमीनुल इस्लाम ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ काम करने के लिए दिल्ली जाने का बोलकर घर से निकला था। इसी बीच यह घटना घट गई। इसके बाद वहां के स्थानीय पुलिस द्वारा दूरभाष के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था। उसने एक वर्ष पूर्व लव मैरेज की थी। लेकिन किसी कारण उसकी पत्नी पांच माह पहले ही उसे छोड़कर चली गई। उसके परिवार में मां बिहीना खातून, दो बहन हमीदा खातून, फातिमा खातून एवं एक भाई मनीरूल इस्लाम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां बिहीना खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular