Homeबिहारआरा भोजपुरसड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी युवक समेत दो जख़्मी

सड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी युवक समेत दो जख़्मी

Road accident: भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पटना निवासी युवक समेत दो लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पहली घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र खरौनी पुल के समीप की है। जहां मंगलवार की दोपहर सवारी बस ने बाइक सवार पटना निवासी युवक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद दूसरे बाइक पर पीछे रहे साथी द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी के पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीरातर गांव निवासी हरिद्वार केवट का 25 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार है। इधर, अनूप कुमार के साथ दूसरे बाइक पर रहे उसके साथी ने बताया कि वे दोनो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव अपनी बहन के ससुराल जा रहा था। उसी दौरान खरौनी पुल के समय पीछे से आ रही सवारी बस में उसके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Road accident: आरा के चंदवा मोड़ के समीप बाइक से गिरकर बुजुर्ग जख्मी

दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप की है। जहां मंगलवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर में निवासी स्व. बैजनाथ राय के 58 वर्षीय पुत्र श्रीराम राय है। इधर, श्रीराम राय ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार में लग रहे भाई के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से आरा रहे थे। उसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular