Homeबिहारआराम्यूल खाते के जरिए ठगी करने में दो गिरफ्तार

म्यूल खाते के जरिए ठगी करने में दो गिरफ्तार

Mule account: म्यूल खाते के जरिए साइबर ठगी करने में दो गिरफ्तार, मदद करने वाला बैंक कर्मी भी धराया

  • हाइलाइट: Mule account साइबर पुलिस की सफलता:
  • ठगी के पैसे मंगाने को कमीशन का लालच देकर लोगों खुलवाते थे म्यूल खाता
  • एटीएम और सिम सहित खाते के सारे कागजात लेकर करते थे खेल
  • पुलिस की अब तक की जांच में 26-27 म्यूल एकांउट खुलवाने की बात आयी है सामने

आरा। साइबर पुलिस द्वारा म्यूल खाते के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। मदद करने वाले एक बैंक कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के भोला साह के पुत्र रोहित कुमार, उसी थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र मोहित कुमार और कोईलवर थाने के देवरिया गांव निवासी बैंक कर्मी सुमन सौरभ चौहान शामिल हैं।

सुमन सौरभ चौहान स्मॉल उत्कर्ष फाइनेंस बैंक का सीनियर सेल्स एग्जिक्यूटिव हैं। इनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। रोहित कुमार और मोहित कुमार सागबर ठगी के पैसे मंगाने के लिए कुछ बड़े फ्रॉड के कहने पर कमीशन का लालच देकर आम लोगों से म्यूल खाता खुलवाते थे। सुमन सौरभ चौहान खाता खुलवाने में मदद करता था। साइबर डीएसपी स्नेह सेतू द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर थाने को सूचना मिली कि कुछ अपराधियों द्वारा म्यूल खाता खुलवा कर साइबर ठगी की जा रही है। उसके बाद संदेह के आधार पर दो रोहित कुमार और मोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गयी। दोनों से पूछताछ में पता चला कि बड़े साइबर आपराधियों के कहने पर इनके द्वारा साइबर फ्रॉड के पैसे मंगाने के लिए लोगों को कमीशन का लालच देकर म्यूल खाता खुलवा लिया जाता है।

उसके बाद एटीएम सहित अन्य सारे कागजात हथिया कर साइबर ठगी के पैसे का उस खाते से ट्रांजेक्शन किया जाता है। उसके बदले में खाताधारक को महज तीन से चार सौ रुपए दिये जाते हैं। दोनों से पूछताछ में खाता खुलवाने में उत्कर्ष सहित कुछ अन्य बैंक के कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आयी है। उस आधार पर स्मॉल उत्कर्ष फाइनेंस के एक एक्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है। अन्य का सत्यापन किया जा रहा है। इसे पूरे गिरोह शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular