Homeबिहारआराकिसान निबंधन पर डीएम सख्त, अधिकारियों के साथ की बैठक

किसान निबंधन पर डीएम सख्त, अधिकारियों के साथ की बैठक

DM strict on farmer registration: भोजपुर जिले में किसान पंजीकरण कार्य में तेजी लाने हेतु समीक्षा बैठक: जिला पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

  • हाइलाइट: DM strict on farmer registration
  • किसान पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का डीएम ने दिया स्पष्ट निर्देश

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन) कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंडवार समीक्षा के दौरान, जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अधिकतम संख्या में किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए। श्री सुल्तानिया ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है, उन सभी किसानों का अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसान पंजीकरण कार्य की सतत निगरानी की जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से किसानों की प्रभावी मोबिलाइजेशन कर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड में किसान पंजीकरण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि लक्ष्य की प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। बैठक में उपविकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular