HomeNewsबिहारभोजपुर में पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

भोजपुर में पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Matriculation Examination 2026: बिहार माध्यमिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 मंगलवार को पहले दिन जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई।

  • हाइलाइट: Matriculation Examination 2026
  • जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
  • आगामी 25 फरवरी तक दो पालियों में संचालित होगी परीक्षा
  • आरा में 26, जगदीशपुर में 6 तथा पीरो में 4 बनाये गए परीक्षा केंद्र

आरा/पीरो। बिहार माध्यमिक वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 मंगलवार को पहले दिन जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। यह परीक्षा अगामी 25 फरवरी 26 तक दो पालियों में संचालित होगी। परीक्षा को लेकर आरा अनुमंडल अंतर्गत 26, जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत 6 तथा पीरो अनुमंडल अंतर्गत 4 परीक्षा केंद्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाया गया है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 (1) परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक प्रभावी रखने का निर्देश दिया गया था। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए था। प्रथम पाली तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी। परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने की मनाही थी।

पीरो प्रतिनिधि के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के पहले दिन पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो दर्जन से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्लस टू उच्च विद्यालय पीरो केंद्र पर पहली पाली में 530 व दूसरी पाली में 455 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 8 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं महात्मा गांधी कालेज लहराबाद में दोनों पालियों को मिलाकर 1102 परीक्षार्थियों में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पुष्पा उच्च विद्यालय पीरो केंद्र पर 1272 परीक्षार्थियों में से 1261 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन दोनों पालियों में भाषा की परीक्षा आयोजित की गई। सभी केन्द्रों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गई। इस दौरान किसी परीक्षार्थी को कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किए जाने की सूचना नहीं है। यहां कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सभी केन्द्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। यहां किसी परीक्षार्थी के विलंब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित होने की सूचना नहीं है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular