Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर मोड़ के समीप घटी घटना

भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर मोड़ के समीप घटी घटना

Amit Jawahar Tola Ara: मृतक नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी महंतजी पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अमित पासवान है। वह पेशे से बत्तख फॉर्म संचालक था।

  • हाइलाइट: Amit Jawahar Tola Ara
  • स्कार्पियो ने बाइक सवार जीजा-साला को मारी टक्कर, साला की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम स्कार्पियो ने बाइक सवार जीजा-साला को टक्कर मार दी। हादसे में साला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी महंतजी पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अमित पासवान है। वह पेशे से बत्तख फॉर्म संचालक था। घांघर गांव में बत्तख फार्म चलाता था। जबकि जख्मी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र झोकीपुर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान का 29 वर्षीय पुत्र राजू पासवान है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला लगते हैं।

बताया जाता है कि अमित पासवान की फुफेरी बहन की 26 फरवरी को शादी थी। जिसकी तैयारी को लेकर वह बाइक द्वारा अपने जीजा राजू पासवान के साथ जवाहर टोला जा रहा था। उसी दौरान घांघर मोड़ के समीप स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख अमित पासवान को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जख्मी उसके जीजा का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई एवं बहन दो बहन में छोटा था। उसके परिवार में मन माया देवी व दो बहन सरिता, सुषमा एवं एक भाई रवि पासवान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां माया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular