Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया गांव के समीप सड़क हादसे में साधु की मौत

बिहिया गांव के समीप सड़क हादसे में साधु की मौत

Bihiya village: मृतक रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी स्व. लालधारी साह के 65 वर्षीय पुत्र श्रीपति साह है। वह पेशे से साधु थे। पूजा-पाठ कराते थे।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bihiya village
  • यज्ञ से लौट रहे साधु को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने साधु को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी स्व. लालधारी साह के 65 वर्षीय पुत्र श्रीपति साह है। वह पेशे से साधु थे। पूजा-पाठ कराते थे।

इधर, मृतक के बेटे पिंटू साह ने बताया कि वह साधु थे। सोमवार को वह बिहिया में हो रहे यज्ञ में शामिल होने गये थे। सोमवार की शाम यज्ञ से लौटने के क्रम में बिहिया चौरस्ता से उतरकर बिहिया गांव जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें बिहिया पीएचसी ले जाया गया और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन बिहिया अस्पताल पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लिया ले आए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन उनके शव वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि मृतक को चार पुत्री सविता, सोनी, सीमा, सरिता व दो पुत्र पिंटू साह एवं सिंटू साह है। उनकी पत्नी हरकालो देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular