Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेश के जविप्र विक्रेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

संदेश के जविप्र विक्रेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया ज्ञापन

JVP vendors Sandesh: जविप्र दुकानदारो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है कि समय पर खाद्यान्न के उठाव नहीं होने से लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पता है और वे आक्रोशित होकर गाली-गलौज करते है।

  • हाइलाइट: JVP vendors Sandesh
  • टीपीडीएस गोडाउन के मनमानी से नाराज जविप्र दुकानदार

आरा। जिले के संदेश प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने गोडाउन से समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनवरी 2026 में लगभग 85 प्रतिशत, 23 फरवरी 2026 तक मात्र 28 प्रतिशत ही खाद्यान्न का वितरण टीपीडीएस गोडाउन द्वारा किया गया है, जिसमें 30 को दिया गया और 29 विक्रेता को अभी तक नहीं मिला है।

जविप्र दुकानदारो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा है कि समय पर खाद्यान्न के उठाव नहीं होने से लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पता है और वे आक्रोशित होकर गाली-गलौज करते है। अभी होली और रमजान का पर्व है। प्रतिदिन लोग दरवाजे पर पहुंच जाते है। सुबह से ही लाभुक घर पर आ जाते है।

ज्ञापन देने वालों में रामकुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, हैदर इमाम, सूरज देव सिंह, लालाबाबू सिंह, नसीम अंसारी, बबन दास, विजय कुमार सिंह, शंभू राय शकील आलम आदि कई लोग थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular