Homeबिहारआरापुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन आरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन आरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Volleyball Arrah – बोले एसपी: खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को मिटाना

jay kumar
  • हाइलाइट: Volleyball Arrah
  • पब्लिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हासिल की जीत
  • खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं-राज
  • पुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

आरा। बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर, ‘खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भोजपुर पुलिस द्वारा एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस विभाग और स्थानीय आम जनता की टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को सर्व कर मैच की शुरुआत की। इस मौके पर एसपी राज ने कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं। ‘खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को मिटाना और एक दोस्ताना व सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।

पुलिस टीम और पब्लिक टीम के बीच खेले गए इस बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में पब्लिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुलिस टीम उप-विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान हिमांशु कुमार पब्लिक टीम) मैच के ‘बेस्ट अटैकर’ एवं ​रितेश कुमार (पब्लिक टीम) ‘बेस्ट लिफ्टर’ चुने गए।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular