Homeभोजपुरबड़हाराकेवटिया घाट के समीप नाव से शराब तस्करी का भंडाफोड़

केवटिया घाट के समीप नाव से शराब तस्करी का भंडाफोड़

Smuggling of liquor by boat: भोजपुर जिले की ख्वासपुर थाना पुलिस की टीम ने केवटिया घाट के समीप नाव से शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

  • हाइलाइट: Smuggling of liquor by boat
  • नाव से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 336 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जप्त

आरा। भोजपुर जिले की ख्वासपुर थाना पुलिस की टीम ने केवटिया घाट के समीप नाव से शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 336 लीटर देशी शराब बरामद हुआ पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से तीन बाइक बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र ख्वासपुर गांव निवासी स्व. भोदा बिन्द के पुत्र मरई बिंद एवं घुरल बिन्द के पुत्र ललन चौधरी हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर यूपी से शराब लेकर बिहार के भोजपुर आ रहे थे। गिरफ्तार दोनों तस्करों एवं बाइक मलिक के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular