Doctor Mahavir Prasad Gupta: आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत एक मरीज के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया।
- हाइलाइट; Doctor Mahavir Prasad Gupta
- आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्ग मरीज के घुटने का हुआ ऑपरेशन
आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) के तहत एक मरीज के घुटने का सफल ऑपरेशन किया। चिकित्सक डॉ. गुप्ता ने बताया कि उक्त मरीज संदेश प्रखंड के संदेश गांव निवासी स्व. रूपलाल साह के 75 वर्षीय पुत्र राम आशीष गुप्ता है। वे पिछले पांच साल से गठिया रोग से पीड़ित थे।
उन्हें घुटना मोड़ने, सीढ़ी पर चढ़ने, टहलने आदि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे काफी दिनों से इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। इसके पश्चात उन्हें घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। इसके बाद वह ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। इसी कड़ी में सोमवार को उक्त बुजुर्ग मरीज के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया, उन्होंने बताया कि एक माह बाद दूस पैर के घुटने का भी सफल ऑपरेशन किया जाएगा।
ऑपरेशन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हुआ है। इस दौरान मरीज का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की आयुष्मान भारत योजना के तहत आप जटिल बीमारी का ऑपरेशन करवा सकते हैं। आयुष्मान योजना गरीब व असहाय मरीजों के लिए वरदान है।


