Sudha outlet: भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत राम-जानकी प्लस टू विद्यालय के समक्ष सोमवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा जीविका के माध्यम से संचालित सुधा आउटलेट का उद्घाटन किया गया।
- हाइलाइट: Sudha outlet
- उदवंतनगर में जीविका के माध्यम से संचालित सुधा आउटलेट का उद्घाटन
आरा। उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत राम-जानकी प्लस टू विद्यालय के समक्ष सोमवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा जीविका के माध्यम से संचालित सुधा आउटलेट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के माध्यम से इस प्रकार के उद्यमों की शुरुआत से उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं तथा लोगों को अपने क्षेत्र में ही आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि इस आउटलेट के शुरू होने से उदवंतनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सुविधा अब उनके नजदीक ही प्राप्त होगी। वही जीविका के माध्यम से स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी पहलें स्थानीय आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। अधिक से अधिक लोगों को उद्यमिता से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

