E-Registration: ई-निबंधन से पंजीकरण प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध; पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित
- हाइलाइट: E-Registration
- निबंधन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
आरा। भोजपुर जिले में ई-निबंधन व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी द्वारा PPT के माध्यम से ई-निबंधन की प्रक्रिया, ऑनलाइन दस्तावेज तैयार करने, अपॉइंटमेंट बुक करने, शुल्क भुगतान एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
बताया गया कि ई-निबंधन से नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार निबंधन कार्यालय आने की तिथि एवं समय ऑनलाइन निर्धारित कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक भीड़, कतार एवं समय की बचत होगी। कार्यशाला में MVR (Minimum Value Register) के माध्यम से संपत्ति की न्यूनतम सरकारी दर ऑनलाइन देखने, UPI एवं नेट बैंकिंग से शुल्क भुगतान तथा डिजिटल हस्ताक्षर एवं बायोमेट्रिक KYC जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। निबंधन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
E-Registration : प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सहायता केंद्र
आम नागरिकों को सुविधा देने के लिए प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर ‘May I Help You’/Facilitation Desk स्थापित किए जाएंगे, जहां ई-निबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि ई-निबंधन से नागरिकों के समय की बचत के साथ ‘Ease of Registration’ सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ई-निबंधन के लाभ एवं प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

