Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव मोड़ के समीप घटी घटना

चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव मोड़ के समीप घटी घटना

Semraon road accident:आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव मोड़ के समीप सोमवार के शाम मैजिक वाहन अनियंत्रित सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Semraon road accident
  • मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकराई, छह जख़्मी
  • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा,बिहार। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव मोड़ के समीप सोमवार के शाम मैजिक वाहन अनियंत्रित सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे मे छह लोग जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बबलू खान, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सबीना खातून, डेढ़ वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला खान, चार माह का पुत्र मोहम्मद खान, 10 वर्षीय भतीजा चांद खान एवं आयर थाना क्षेत्र के मोरसिया गांव निवासी राम कुमार के 45 वर्षीय पुत्र मुन्नी लाल शामिल हैं।

इधर, जख्मी बबलू खान के भाई अशरफ खान ने बताया कि उनकी भाभी सबीना खातून का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था, जिसको लेकर उनके भाई बबलू खान अपने बेटो व भतीजे के साथ अपनी पत्नी सबीना खातून का इलाज करने को लेकर आ रहा रहे थे। जबकि मुन्नीलाल ट्रैक्टर पर कुट्टी लोडकर अपने गांव आ रहे थे। इसी क्रम में वह सेमरांव मोड़ के समीप ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही मैजिक वाहन अंधेरा होने के कारण किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे सभी जख्मी हो गए।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular