HomeNewsआरा के जिला स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र का सदर एसडीओ और एसडीपीओ...

आरा के जिला स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र का सदर एसडीओ और एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

Evaluation center Ara: आरा सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ, एएसडीओ के साथ जिला शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) द्वारा मूल्यांकन केंद्र जिला स्कूल, आरा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

पदाधिकारियों द्वारा केंद्र अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि मूल्यांकन कार्य पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यावधान की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं सतत प्रभावी रहे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक) द्वारा मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक प्रशासनिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular