Sangeeta Devi Ara: मृतका आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की 35 वर्षीया पत्नी संगीता देवी है।
- हाइलाइट: Sangeeta Devi Ara
- 2018 में की थी लव मैरिज, पति-पत्नी में पैसे को लेकर हुआ था विवाद
- पंखे से लटका महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कहीं जा रही बात
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर मोहल्ले में सोमवार की रात्रि एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक 35 वर्षीया महिला का शव घर के पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की 35 वर्षीया पत्नी संगीता देवी है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा इस घटना का कारण लंबे समय से चल रहा घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतका के भाई रत्नेश कुमार, जो पटना जिले के परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढिबरा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि संगीता की पहली शादी वर्ष 2007 में नवादा थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में एक दुर्घटना में मुकेश की मृत्यु हो गई, जिसके बाद संगीता ने अपनी जीविका चलाने के लिए आरा के एक शॉपिंग मॉल में कार्य करना शुरू किया।
मॉल में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आनंद नगर निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र सोनू कुमार से हुई। समय के साथ दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ी और वर्ष 2018 में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के शुरुआती वर्ष सामान्य रहे, परंतु पिछले कुछ समय से आर्थिक विषयों को लेकर दंपत्ति के बीच कटुता आने लगी थी।
परिजनों के अनुसार, कुछ माह पूर्व घर से 11 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद से ही पति-पत्नी एक-दूसरे पर पैसे चुराने का आरोप लगा रहे थे, जिसे लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। हालांकि, परिजनों को लगा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन सोमवार की रात विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मंगलवार की सुबह सोनू कुमार ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी कि संगीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


