Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरपीलापुर गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

पीलापुर गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

Peelapur firing: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम हुए किसान गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • हाइलाइट: Peelapur firing
  • किसान को गोली मारने के मामले में छह नामजद, एक गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं मोबाइल बरामद
  • जख्मी सरोज सिंह के तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में गुरुवार की शाम हुए किसान गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जख्मी सरोज सिंह के फर्दबयान पर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पूर्व के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया गया है।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज दो घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवाँ गांव निवासी उदय शंकर सिंह का पुत्र विशाल कुमार है। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं दो मोबाइल बरामद किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि गुरुवार की शाम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पीलापुर गांव वार्ड नंबर-8 निवासी प्रयाग सिंह के पुत्र सरोज सिंह को गोली मार दी गई थी। उस दौरान उन्हें बाएं साइड पंजरी एवं बाएं हाथ के कलाई पर गोली लगी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

वहीं पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच एक वर्ष पूर्व भी झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। जिसमे जख्मी सरोज सिंह भी आरोपित था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular