Homeशाहपुरबहोरनपुरबहोरनपुर थाना के बाहर टायर जलाकर आगजनी

बहोरनपुर थाना के बाहर टायर जलाकर आगजनी

Bahoranpur police station: गौरा गांव में होली के दिन हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार नामजद आरोपितों को जमानत मिलने के बाद जख्मी के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

  • हाइलाइट: Bahoranpur police station
  • फायरिंग मामले में आरोपितों को जमानत मिलने के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना गेट के बाहर टायर जलाकर आगजनी कर जताया विरोध
  • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार की रात घटी थी घटना

आरा। जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में होली के दिन हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार नामजद आरोपितों को जमानत मिलने के बाद जख्मी के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को बहोरनपुर थाना के बाहर टायर जलाकर आगजनी की एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटा जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

इधर, सड़क जाम की सूचना पाकर जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, एसडीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया।

बता दें कि बीते बुधवार की रात पूर्व के 9 डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़कर हथियारबंद बदमाशों ने बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव वार्ड नंबर- आठ निवासी स्व. श्रीराम ठाकुर के पुत्र अखिलेश ठाकुर को गोली मार दी थी। उस दौरान उसे बाएं हाथ पर गोली लगी थी।

जिसके बाद जख्मी अखिलेश ठाकुर के बयान पर गौरा गांव निवासी रवि रंजन ठाकुर, विशाल ठाकुर एवं कृष्णा ठाकुर सहित तीन नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो नामजद अभियुक्त रवि रंजन ठाकुर, विशाल ठाकुर एवं कृष्णा ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई।

इधर, बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज उपरांत तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि न्यायालय द्वारा तीनो को पीआर पर छोड़ दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular