Homeबिहारभोजपुरउत्तर प्रदेश से हाजीपुर एवं पटना ले जाया जा रहा शराब भोजपुर...

उत्तर प्रदेश से हाजीपुर एवं पटना ले जाया जा रहा शराब भोजपुर में जप्त

Liquor seized: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Liquor seized
  • वाहनों से 272.520 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 4 लाख के आँका गया
  • जप्त शराब को क्रमशः उत्तर प्रदेश से हाजीपुर एवं पटना ले जाया जा रहा था

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर रजनीश के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्र में विदेशी शराब जप्त किया है। 9 मार्च को वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक मारुति सुजुकी भान में छिपा कर रखे 155.520 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, एक एक्सयूवी कार से 117 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

गिरफ्तार तस्करों में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत हुसैनपुर पचरुखिया गांव निवासी मदन प्रसाद यादव के पुत्र विपिन कुमार, उसी जिले के मुसहरी थाना अंतर्गत राजवाड़ा गांव निवासी नंदलाल साहनी का पुत्र चंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के ताजपुर हरहर ओपी अंतर्गत मालपुर वार्ड नंबर-3 निवासी अरुण महतो का पुत्र मुन्ना कुमार तथा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत जटमलपुर वार्ड नंबर-7 निवासी राजू महतो का पुत्र प्रशांत कुमार है।

गिरफ्तार चारों को अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों वाहनों से ऑफीसर्स च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 एमएल का 1514 पीस में 272.520 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 4 लाख के आँका गया।

जप्त शराब को क्रमशः उत्तर प्रदेश से हाजीपुर एवं पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राज कुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular