HomeNewsबिहारभोजपुर के खंडोल गांव में संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत

भोजपुर के खंडोल गांव में संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत

Neha Devi Khandol: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोल गांव में नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दूध रोटी में जहर देकर हत्या का आरोप

  • हाइलाइट: Neha Devi Khandol
  • संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत, घर मे मचा कोहराम
  • परिजन ने दूध रोटी में जहर मिलाकर करने का लगाया आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोल गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी धनंजय कुमार की 20 वर्षीया पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा देवी की शादी महज 11 माह पूर्व हुई थी। घटना के संदर्भ में इधर, मृतका के चाचा लक्ष्मण यादव ने बताया कि उन्हें मंगलवार की दोपहर इस अनहोनी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत खंडोल गांव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा के पति धनंजय कुमार और उसकी गोतनी ने सोची-समझी साजिश के तहत दूध-रोटी में जहर मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वही, संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की मां, पंचरत्नी देवी (ग्राम अगिआंव, थाना गड़हनी), के बयान पर पति धनंजय कुमार और गोतनी के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस दुखद घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मच गया है। मां पंचरत्नी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के एक साल के भीतर ही हुई इस संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, वहीं पुलिस प्रशासन मामले की गहराई से छानबीन में जुटा हुआ है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular