Homeबिहारभोजपुरनागेंद्र पाल बड़हरा और दारोगा अजय बने बहोरनपुर थानाध्यक्ष

नागेंद्र पाल बड़हरा और दारोगा अजय बने बहोरनपुर थानाध्यक्ष

New SHO: भोजपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं।

Banti Pandey
  • हाइलाइट: New SHO
  • डीआईजी सत्य प्रकाश के अनुमोदन के बाद पुलिस अधीक्षक राज द्वारा पोस्टिंग की गयी

आरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्य प्रकाश के अनुमोदन के पश्चात पुलिस अधीक्षक राज द्वारा बड़हरा और बहोरनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना की गई है। पुलिस निरीक्षक नागेंद्र पाल को बड़हरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नागेंद्र पाल इससे पूर्व पुलिस कार्यालय में एसटीएफ के नोडल पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, बहोरनपुर थाने की कमान दारोगा अजय कुमार को सौंपी गई है। अजय कुमार वर्तमान नियुक्ति से पहले चरपोखरी थाने में अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

बड़हरा के निवर्तमान थानाध्यक्ष दारोगा रविकांत प्रसाद को अब एलटीएफ और एएनपीएफ का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक राज द्वारा उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया था, जिसके बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरी ओर, बहोरनपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष विजय कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कुछ दिनों पूर्व ही लाइन क्लोज कर दिया गया था। उन पर अपराधियों की गिरफ्तारी और कांड निष्पादन में विफलता का आरोप था।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular