Homeबिहारआरा भोजपुरअवैध हथियार और पुलिस का लोगो लगे बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार,...

अवैध हथियार और पुलिस का लोगो लगे बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

गिरफ्तार नागेंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि बरामद हथियार और मोटरसाइकिल फरार अमित कुमार की है, जो काफी समय से इन हथियारों को अपने पास रखे हुए था।

Police Logo Bike: भोजपुर में अवैध हथियार और पुलिस लोगो वाली बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, दूसरा फरार

  • हाइलाइट: Police Logo Bike
  • एक देसी कट्टा, दो खोखा बरामद बरामद

आरा, भोजपुर। जिले की चांदी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार, कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक अन्य सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चांदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बहिरो-सलेमपुर मुसहरी की ओर जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी और अपराधियों की धरपकड़ हेतु थानाध्यक्ष, चांदी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जैसे ही सलेमपुर मोड़ के पास घेराबंदी की, पुलिस की गाड़ी को देखते ही दोनों संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर एक व्यक्ति को दबोच लिया। हालांकि, दूसरा व्यक्ति अपनी कमर से कुछ सामान फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Police Logo Bike: गिरफ्तार और फरार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की FIR

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान उसी गांव के अमित कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, दो फायर किए हुए खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल की खास बात यह है कि उस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नागेंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि बरामद हथियार और मोटरसाइकिल फरार अमित कुमार की है, जो काफी समय से इन हथियारों को अपने पास रखे हुए था। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई मोटरसाइकिल दूसरे जिले की है और उसका अब तक कोई वैध सत्यापन नहीं हो पाया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे चोरी की मोटरसाइकिल मान रही है। इस घटना के संबंध में गिरफ्तार और फरार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular