Paras Health: पारस हेल्थ ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की है।
- हाइलाइट: Paras Health
- आपात स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ के भीतर उपचार की सुविधा उपलब्ध:- अनिल
- अत्याधुनिक सुविधाओं से सशक्त हुआ बिहार प्रदेश
आरा, बिहार। पारस हेल्थ ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और समर्पित चिकित्सा टीम के साथ पारस हेल्थ राज्य के मरीजों को महानगरों जैसी सुविधाएं यहीं उपलब्ध करा रहा है। उक्त बाते पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने शनिवार को शहर के होटल रीगल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में अब रोबोटिक सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और लिवर ट्रांसप्लांट जैसी जटिल और उन्नत प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इसके साथ ही स्ट्रोक के मरीजों के लिए डेडिकेटेड स्ट्रोक एम्बुलेंस की विशेष सुविधा शुरू की गई है, जिससे आपात स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ के भीतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
कैंसर उपचार के क्षेत्र में भी पारस हेल्थ ने अत्याधुनिक मशीनें जैसे पीईटी-सीटी और एवं आईएनएसी की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे सटीक जांच और प्रभावी रेडियोथेरेपी संभव हो पा रही है। अस्पताल में 108 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24×7 मरीजों की सेवा में समर्पित है।
Paras Health : रोबोटिक सर्जरी से लेकर ट्रांसप्लांट और आधुनिक कैंसर उपचार
श्री कुमार ने बताया कि “पारस हेल्थ का उद्देश्य बिहार के लो को उच्चस्तरीय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने राज्य में उपलब्ध कराना है। हमने रोबोटिक सर्जरी से लेकर ट्रांसप्लांट और आधुनिक कैंसर उपचार तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नन तकनीक के माध्यम से हम गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुलभ इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और विस्तार करते रहेंगे।
पारस हेल्थ की इन पहलों से बिहार के मरीजों को अब बेहतर उपचार के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता होगी और प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्परिट अस्पताल है, जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहल अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं, साथ ही 2 एलआईएनएसी एंव पीइटी-सीटी की सुविधा भी उपलब्ध है।


