Homeबिहारआरा भोजपुरआरा: अंडा खरीदने गई 6 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

आरा: अंडा खरीदने गई 6 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

Ara Muffasil Police Station: आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम अंडा खरीदने गई छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Banti Pandey
  • हाइलाइट: Ara Muffasil Police Station
  • अंडा खरीदने गई 6 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • पुलिस ने आरोपी विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध

आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम अंडा खरीदने गई छह वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजन के बयान पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार छह वर्षीया बच्ची रविवार की शाम गांव के एक दुकान पर अंडा खरीदने गई थी। इस दौरान गांव का एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची घर लौटी, तब उसने अपनी आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध कर लिया। इसे लेकर पीडिता के पिता के बयान पर प्राथमिकी की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular