Homeबिहारआराआरा: स्व. दीपक कुमार सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

आरा: स्व. दीपक कुमार सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

Ara: आरा शहर के आनंद नगर गली नंबर-1 में बुधवार को वरिष्ठ लेखापाल स्व. दीपक कुमार सिन्हा के श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Ara
  • वरिष्ठ लेखापाल स्व. दीपक कुमार सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि
  • लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • श्रद्धांजलि सभा के बाद जरूरतमंदों के बीच बांटे गए फूड्स पैकेट

आरा। शहर के आनंद नगर गली नंबर-1 में बुधवार को वरिष्ठ लेखापाल स्व. दीपक कुमार सिन्हा (संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय पटना) के श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. दीपक कुमार सिन्हा काफी तेज तर्रार एवं मृदूभाषी व्यक्ति थे। वे सभी लोगों से दुख-सुख में साथ रहते थे। असहाय एवं जरुरतमंदों की मदद में आगे रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच फूड्स पैकेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्व.. दीपक कुमार सिन्हा की पत्नी निशा सिन्हा, पुत्र अर्णव सिन्हा, आरव सिन्हा, सुशील सिन्हा, रमेश कुमार, पुली सिंह, सुनील यादव (पूर्व मेयर) जेपी यादव उर्फ बड़े समेत कई अन्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular