HomeNewsबिहारआरा में हेरोइन की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा

आरा में हेरोइन की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा

गिरोह का नेटवर्क भोजपुर, बक्सर से लेकर यूपी के गाजीपुर तक फैला है।

Heroin Smuggling Network: गिरफ्तार तस्करों में धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी पिपरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र राहुल कुमार, उसी गांव के अखिलेश तिवारी के पुत्र मुकुल तिवारी उर्फ ब्रजेश तिवारी और रामता सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं।

  • हाइलाइट: Heroin Smuggling Network
  • हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, आठ पर प्राथमिकी
  • 62 ग्राम हेरोइन, 63 हजार नगदी बरामद
  • नगर थाने की पुलिस को मिली सफलता:
  • मझौंवा बांध और धोबहां थाने के इजरी पिपरा गांव से पकड़े गए तीनों तस्कर
  • भोजपुर और बक्सर से यूपी तक हेरोइन तस्करी का नेटवर्क

आरा। नगर थाने की पुलिस द्वारा हेरोइन की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है। इस दौरान टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 62 ग्राम से अधिक हेरोइन एवं 63 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। चार मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी पिपरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र राहुल कुमार, उसी गांव के अखिलेश तिवारी के पुत्र मुकुल तिवारी उर्फ ब्रजेश तिवारी और रामता सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क भोजपुर, बक्सर से लेकर यूपी के गाजीपुर तक फैला है।

Heroin Smuggling Network: भोजपुर, बक्सर और यूपी के आठ तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में नगर थाने के दारोगा व क्रॉस मोबाइल प्रभारी नुमान अली शौकत के बयान पर भोजपुर, बक्सर और यूपी के आठ तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के अनुसार नगर थाने के क्रास मोबाइल प्रभारी दारोगा नुमान अली शौकत बुधवार की रात गश्ती पर थे। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति सलेमपुर गांव से हेरोइन खरीद कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। वह अभी मझौंवा बांध के पास खड़ा है।

उस आधार पर दारोगा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मझौंवा बांध पहुंची। वहां पुलिस द्वारा ऑटो से उतरकर पैदल जा रहे एक शख्स को संदेह के आधार पर पकड़ कर पूछताछ और तलाशी ली। तब उसकी पहचान इजरी पिपरा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गयी। उसके पास से 29.28 ग्राम हेरोइन और 24,400 रुपए बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड के बोकारो रहता है।

39 हजार पांच सौ रुपए में खरीदी हेरोइन

उसने गांव के ही मुकुल तिवारी उर्फ ब्रजेश तिवारी, अभिषेक कुमार और गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी करण पासवान से 39 हजार पांच सौ रुपए में हेरोइन खरीदी है। पूर्व में वह इन्हीं लोगों से हेरोइन की खरीदारी करता है। उस आधार पर पुलिस द्वारा इजरी पिपरा गांव में छापेमारी कर बारी-बारी से मुकुल तिवारी उर्फ ब्रजेश तिवारी और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुकुल तिवारी उर्फ ब्रजेश तिवारी के घर से 33.07 ग्राम हेरोइन और 39,500 रुपए बरामद किया। वही अभिषेक कुमार के नाम के अलग-अलग बैंकों के दो पास बुक बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि साथ में हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं। खुदरा तौर पर बिहिया चौरास्ता निवासी टुनटुन सिंह, करनामेपुर निवासी मनु पासवान और बक्सर के ब्रह्मपुर निवासी विनय सिंह से हेरोइन की खरीदारी करते हैं।

थोक हेरोइन की खरीद यूपी के गाजीपुर के जमानियां थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी जुबैर आलम उर्फ शहवाज से करते हैं। फिलहाल पुलिस मोबाइल और तीनों से पूछताछ के आधार पर इनके गिरोह के अन्य तस्करों की पहचान और धरपकड़ में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular