Homeआरा भोजपुरतरारीबाजार करने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

बाजार करने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Purnavasi Ram Barki Kharav: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र में दरना मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई।

  • हाइलाइट: Purnavasi Ram Barki Kharav
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • चौरी थाना क्षेत्र के दरना मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरना मोड़ के समीप बाजार करने जा रहे बाइक सवार युवक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घायल युवक को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन दुर्भाग्यवश युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव निवासी लाला राम के 22 वर्षीय पुत्र पूर्णवासी राम के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular