Pawar village: पवार गांव में तिलक समारोह में महिला डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को, दूल्हे के पिता सहित तीन पर केस
- हाइलाइट: Pawar village
- पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की तीन मई की रात की घटना
- आरोपितों की धरपकड़ और अवैध हथियार की बरामदगी में जुटी पुलिस
आरा,भोजपुर। जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को करने का सामने आया है। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसमें दो लड़कों को को महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते देखा जा रहा। एक लड़के के हाथ में पिस्टल भी देखा जा रहा है। घटना तीन मई की रात की है।
इधर,वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। तिलक समारोह के आयोजक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आरोपितों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी तेज कर दी गयी है।
Pawar village : महिला डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को
थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि एक वीडियो मिला जिसमें दो लड़कों को एक डांसर के साथ ठुमके लगाते देखा जा रहा है। एक लड़के के हाथ में पिस्टल जैसा कुछ है। जांच के क्रम में पता चला कि वीडियो पवार गांव निवासी संजय सिंह के बेटे के तिलक समारोह का है।
उन्होंने बताया कि तीन मई की रात संजय सिंह के बेटे का तिलक आया था। उसमें नाच का कार्यक्रम भी था। नाच के दौरान हथियार लेकर डांसर के साथ नाचने का वीडियो बनाया गया। इस मामले में संजय सिंह, उसी गांव के अमरजीत सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।


