Chunmun Kumari : आरा नवादा थाने में पदास्थापित सब-इंस्पेक्टर चुनमुन कुमारी को बड़हरा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- हाइलाइट: Chunmun Kumari
- बड़हरा के निवर्तमान थानाध्यक्ष नागेंद्र पाल को पुलिस केंद्र वापस बुला लिया गया
21 मई, आरा। भोजपुर जिला के बड़हरा थाने की कमान पहली बार एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है। सब-इंस्पेक्टर चुनमुन कुमारी को बड़हरा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश के अनुमोदन के उपरांत, भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा इस संबंध में औपचारिक जिलादेश जारी कर दिया गया है।
चुनमुन कुमारी के अनुभव और पृष्ठभूमि की बात करें तो, वे वर्ष 2018 बैच की सब-इंस्पेक्टर हैं। फिलहाल वह आरा नवादा थाने में पदास्थापित थीं। इससे पूर्व, उन्होंने बक्सर जिले के बासदेवा और तिलक राय के हाता थानों में भी बतौर थानाध्यक्ष अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है।
इधर, यह पहली बार है जब बड़हरा थाने में कोई महिला अधिकारी नेतृत्व की भूमिका में हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़हरा के निवर्तमान थानाध्यक्ष नागेंद्र पाल को पुलिस केंद्र वापस बुला लिया गया है। एक महिला अधिकारी के तौर पर चुनमुन कुमारी के समक्ष बड़हरा की कानून-व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी है।

