Homeबिहारआराप्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर आरा नगर निगम परिसर में...

प्रेम पंकज उर्फ ललन के निधन पर आरा नगर निगम परिसर में शोक सभा आयोजित

Ara Bihar: आरा नगर निगम परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

  • हाइलाइट: Ara Bihar
  • स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • वक्ता बोले: ललन जी ने सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों से समाज में एक नई पहचान बनाई

21 मई, भोजपुर, बिहार। आरा नगर निगम परिसर में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी के पति एवं मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में नगर निगम परिवार के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, अपर नगर आयुक्त जमाल अख्तर अंसारी सहित नगर निगम के सभी कर्मचारी, पदाधिकारी एवं नगर निगम के सभी 45 वार्डों के वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।

Ara Bihar : सामाजिक, धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे ललन जी

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी सामाजिक, धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे। वे आरा नगर रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष थे।

हाल ही में उन्होंने डिजिटल कृष्ण लीला का आयोजन करवाकर शहर वासियों को हाईटेक भक्ति रस में डुबो दिया था। वैश्विक महामारी कोरोना के समय में भी उन्होंने जरूरतमंदों को भरपूर सेवा की थी, उन्हें राशन उपलब्ध कराया था। वे एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के सक्रिय नेता थे। उन्होंने अपने सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। आरा नगर निगम परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

लावारिस सेवा केंद्र के प्रधान कार्यालय में शोक सभा आयोजित

आरा के लावारिस सेवा केंद्र के प्रधान कार्यालय में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद भोजपुर- बक्सर सह अध्यक्ष लावारिस सेवा केंद्र लालदास राय ने किया। जिसमें सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य प्रेम पंकज उर्फ ललन (मेयर इंदु देवी के पति) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी के आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। प्रेम पंकज एक उदार दिल के साथ-साथ सेवा की भावना रखकर खुले दिल से दीन-दुखियों की मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले लोगों में से एक थे। शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी लालदास राय, संस्थापक डीएन सिंह, महासचिव सत्येंद्र स्नेही, के अलावे उपाध्यक्ष रविशंकर मिश्रा, रामाधार सिंह, राम नारायण पांडेय, रामेश्वर तिवारी, रामबाबू चौरसिया, त्रिलोकी सिंह एवं जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular