Bihar AI Summit 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
- हाइलाइट: Bihar AI Summit 2026
- सीएम बोले: युवा शक्ति, स्टार्टअप्स और नवाचार के बल पर बिहार डिजिटल क्रांति का अग्रणी राज्य बने, यही हमारा संकल्प है।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सियासी तंज के माहिर खिलाड़ी हैं। राजधानी पटना में आयोजित एआई समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने ऐसी बात कही कि कुछ लोग हंसने लगे और कुछ लोग गंभीर हो गए, कुछ ने ताली भी बजाई।
उन्होंने हरा गमछा रखने वालों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार एआई से कह दिया जाए, तो वो तुरंत सभी हरा गमछा वाले को पकड़ लेगा। उसके बाद सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि किसी खास व्यक्ति और विशेष की ओर मेरा इशारा नहीं है। आरजेडी के लोग हरा गमछा इस्तेमाल करते हैं। अब इन दिनों उसका स्थान टोपी ले रही है।
Bihar AI Summit 2026 : एआई समिट का उद्घाटन
राजधानी पटना के ऊर्जा भवन में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित एआई समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। उन्होंने सत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। सीएम ने इस मौके पर एआई की भूमिका को सराहा।
उन्होंने कहा कि पटना में करीब चार हजार एआई कैमरे लगे हुए हैं। अगर एक बार एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो, तो क्या होगा। तुरंत वो एक्शन लेगा और हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। ये कहते हुए सीएम मुस्कुरा रहे थे। लोगों ने समझ लिया कि उनका इशारा किस तरफ है।

