HomeNewsबिहारसमाजसेवी डॉ. विकास कुमार को मिला बिहारी हीरो अवार्ड

समाजसेवी डॉ. विकास कुमार को मिला बिहारी हीरो अवार्ड

Actress Sneha Ullal: अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने डॉ. विकास कुमार को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Actress Sneha Ullal
  • शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में मिला अवार्ड

आरा। राजधानी पटना के रिजॉर्ट में आयोजित प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड-2026 समारोह में शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. विकास कुमार को “शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बिहारी हीरो अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. विकास कुमार पिछले 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से युवाओं और छात्र-छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण तथा रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हजारों युवाओं को डिजिटल शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बता दें कि डॉ. विकास कुमार को पूर्व में “बिहार का सर्वश्रेष्ठ केवाईपी केंद्र” पुरस्कार, डॉक्टरेट सम्मान तथा भारत के शीर्ष 10 कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में स्थान प्राप्त होने जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ मिल चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित किया गया।

इस अवसर पर अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने डॉ. विकास कुमार को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में डॉ. विकास कुमार का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular