Homeआरा भोजपुरचरपोखरीचरपोखरी दोहरे हत्याकांड एवं मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज, आठ...

चरपोखरी दोहरे हत्याकांड एवं मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज, आठ गिरफ्तार

Madai Double Murder: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर एवं मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Madai Double Murder
  • एक पक्ष के लालबाबू सिंह द्वारा 20 लोगों को किया गया नामजद
  • दूसरे पक्ष के जलंधर सिंह के द्वारा 16 लोगों को बनाया गया आरोपित
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात घटी थी घटना

24 मई, आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में शुक्रवार की रात जमीनी विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर एवं मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे एक पक्ष के थाना क्षेत्र के लालबाबू सिंह के द्वारा गांव के ही 20 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। जिसमे पुलिस ने मदई गांव निवासी जिलेन्द्र सिंह, जलंधर सिंह, हरेराम सिंह एवं सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही दूसरे पक्ष के उसी गांव के निवासी जलंधर सिंह के द्वारा गांव के ही 16 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लालबाबू सिंह, गोरख नाथ सिंह, राकेश कुमार एवं अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

बता दें बीते शुक्रवार की रात चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में महज डेढ़ फीट जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे और रॉड से जमकर मारपीट हुई थी। ईट-पत्थर भी चलाए गए थे। जिसमें एक पक्ष के मदई गांव निवासी स्व. राम इकबाल सिंह के 70 वर्षीय पुत्र राजनाथ सिंह एवं दूसरे पक्ष के सत्य नारायण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राधेश्याम सिंह की मौत हो गई थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular