Rajiv Ranjan Baligaon: मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव वार्ड नंबर-9 निवासी सह बलिगांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामलायक सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन उर्फ गोल्डी है।
- हाइलाइट: Rajiv Ranjan Baligaon
- स्कूल बस ने ड्यूटी जा रहे बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के जमादार को रौंदा, मौत
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- शहर के तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के जमादार (एएसआई) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। हादसे के बाद भागने के क्रम चालक प्राइवेट बस स्टैंड के समीप स्कूल बस छोड़ फरार हो गया।
Rajiv Ranjan Baligaon : मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी
जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव वार्ड नंबर-9 निवासी सह बलिगांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामलायक सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन उर्फ गोल्डी है। वह बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में एएसआई के पद पर थे। वर्तमान में पटना में कार्यरत थे।
इधर, मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार 19 मई को उनके दादाजी का देहांत हो गया था और सोमवार को उनका सतनहैना था। कार्यक्रम होने के बाद वे बाइक द्वारा गांव से ड्यूटी के लिए पटना जा रहे थे। उसी दौरान आरा बाईपास रोड स्थित तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज के समीप निजी स्कूल बस ने उन्हें रौंद दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

