HomeNewsबिहारबकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Arrah Collectorate: आरा समहारणालय सभागार में सोमवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई।

  • हाइलाइट: Arrah Collectorate
  • जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक
  • शांति व सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

आरा। समहारणालय सभागार में सोमवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने की।

इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत शांति समिति के सदस्यों के साथ उनके क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती एवं एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular