Homeबिहारआरा भोजपुरठनका गिरने से दंपति समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल

ठनका गिरने से दंपति समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Chauri village: भोजपुर में आंधी और बारिश के दौरान एक फूस के झोपड़ीनुमा मकान पर ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • हाइलाइट:Chauri village
  • घायलों का निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

भोजपुर, बिहार: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब तेज आंधी और बारिश के दौरान एक फूस के झोपड़ीनुमा मकान पर ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को मोपती बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Chauri village – गांव में दहशत का माहौल

यह हादसा उस समय हुआ जब चौठारी राम का परिवार अपने झोंपड़ीनुमा घर में बैठा हुआ था। सुबह के समय तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से झोपड़ी में मौजूद सभी लोग घायल हो गए। घायलों में चौठारी राम की 36 वर्षीय पत्नी बतेसरा देवी, उनकी 14 वर्षीय पुत्री गोरकी कुमारी, 30 वर्षीय भाई जानकी राम, 28 वर्षीय भावज गीता देवी और 10 वर्षीय भतीजी लक्ष्मीणा कुमारी शामिल हैं। ठनका गिरने की इस अप्रत्याशित घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular