Homeआरा भोजपुरसहारसहार थाना : हत्या के मामले में फरार सगे भाई गिरफ्तार

सहार थाना : हत्या के मामले में फरार सगे भाई गिरफ्तार

Salempur Murder Case: सहार थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के खैरा गांव से की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Salempur Murder Case
  • रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र इलाके से पकड़े गए दोनों आरोपित

आरा। सहार थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के खैरा गांव से की। गिरफ्तार आरोपितों में सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी स्व. मोहन राम के पुत्र धर्मवीर राम एवं रंजन राम शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें कि बीते 21 अप्रैल की रात संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राम दुलार राम का पुत्र भीम राम बाइक द्वारा सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव जाने के लिए निकला था। इस बीच गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसका शव 22 अप्रैल की सुबह थाना क्षेत्र के ननउर पुल से दूर बधार में बुधवार की सुबह बरामद किया गया था।

तब प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इसके पश्चात मृतक के पिता राम दुलार राम के द्वारा धर्मवीर राम एवं उसके भाई रंजन राम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में पूर्व में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अनुसंधान के क्रम में दोनों का नाम सामने आया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular