Homeबिहारपटनाकानून का शिकंजा अब खान सर पर, वीडियो वायरल होते ही भूमिगत...

कानून का शिकंजा अब खान सर पर, वीडियो वायरल होते ही भूमिगत हो गए

चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर अपने वकीलों से लगातार संपर्क में हैं और कोर्ट में सरेंडर करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

Khan Sir Arrested: कानूनी कार्रवाई की आंच तेज होते ही खान सर फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। बीती रात से ही पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।

  • हाइलाइट: Khan Sir Arrested
  • कानून सभी के लिए समान है
  • खान सर की गिरफ्तारी अब केवल समय की बात है
  • ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन सर की गिरफ्तारी उदाहरण

पटना। शिक्षा जगत में चर्चित नाम और लाखों छात्रों के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले खान सर पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के बाद से उत्पन्न विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही खान सर के लिए परिस्थितियां काफी प्रतिकूल हो गई हैं।

घटनाक्रम की स्थिति में बदलाव तब हुई जब गुरुवार को खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर उनके ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने पूरे प्रशासन और आम जनता को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन गार्डों द्वारा कथित तौर पर यह स्वीकार किया गया कि उन्होंने खान सर के सीधे निर्देश पर फायरिंग की थी। इस खुलासे के बाद मामला पूरी तरह बदल गया और पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।

Khan Sir Arrested : खान सर फिलहाल भूमिगत, पुलिस तलाश में जुटी

कानूनी कार्रवाई की आंच तेज होते ही खान सर फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। बीती रात से ही पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के आला अधिकारियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि किस प्रकार कानून को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ा जाए। चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए खान सर अपने वकीलों से लगातार संपर्क में हैं और कोर्ट में सरेंडर करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। बीते पूरी रात वहां छात्रों की भारी भीड़ जुटी रही। छात्रों के हुजूम को देखते हुए पुलिस बहुत ही सावधानी और फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए शनिवार सुबह से ही कोचिंग संस्थान के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती को और अधिक बढ़ा दिया गया है। वहां जमा हो रहे छात्र अपने शिक्षक के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

जिसके खिलाफ भी ठोस साक्ष्य मिलेंगे, कारवाई होंगी: एसएसपी

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि पुलिस इस मामले में पुख्ता सबूत जुटा रही है और जिसके खिलाफ भी ठोस साक्ष्य मिलेंगे, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। यद्यपि पुलिस आधिकारिक तौर पर बहुत सावधानी से बयान दे रही है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि खान सर की गिरफ्तारी अब केवल समय की बात है। इसी तरह के एक पिछले मामले में ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन सर की गिरफ्तारी का उदाहरण देते हुए माना जा रहा है कि कानून सभी के लिए समान है और पुलिस निष्पक्ष जांच के प्रति प्रतिबद्ध है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular