Homeबिहारआराआरा-बलिया रेल परियोजना एलाइनमेंट बदलाव पर चिंता, रेल मंत्री को पत्र

आरा-बलिया रेल परियोजना एलाइनमेंट बदलाव पर चिंता, रेल मंत्री को पत्र

आरा-बलिया रेल परियोजना के निर्माण हेतु 1960 के दशक से निरंतर मांग के बाद रेल मंत्रालय के द्वारा इसे 2009-10 के रेल बजट में मंजूरी दी गई।

Ara-Ballia Rail Project: बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना को बक्सर जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र से जोड़ने की चर्चा को लेकर बताया कि यह मांग भौगोलिक रूप से भी अव्यावहारिक है

  • हाइलाइट: Ara-Ballia Rail Project
  • आरा-बलिया रेल परियोजना के निर्माण को लेकर बड़हरा विधायक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
  • आरा-बलिया लाइन के मूल प्रस्ताव के अनुसार जगजीवन हॉल्ट से निर्माण की उठाई माँग

आरा‌। भोजपुर और बक्सर जिले के लिए बहुप्रतीक्षित आरा-बलिया रेल परियोजना को लेकर बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना के मूल प्रस्ताव के अनुसार शीघ्र निर्माण करने की मांग उठाई है। उन्होंने परियोजना के एलाइनमेंट में बदलाव की संभावनाओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि वर्तमान में इस परियोजना में बदलाव करना न केवल जनहित आकांक्षाओं के खिलाफ होगा, बल्कि इससे निर्माण लागत और तकनीकी जटिलताएं भी बढ़ जाएगी।

उन्होंने बताया कि आरा-बलिया रेल परियोजना के निर्माण की मांग 1960 के दशक से निरंतर मांग के बाद रेल मंत्रालय के द्वारा इसे 2009-10 के रेल बजट में मंजूरी दी गई। वर्तमान में इसके लिए रेलवे के द्वारा ट्रैफिक सर्वे, फाइनल लोकेशन सर्वे और डीपीआर जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

Ara-Ballia Rail Project : बक्सर जिले के नैनीजोर में रेलवे स्टेशन प्रस्तावित

लिखित पत्र में बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना को बक्सर जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र से जोड़ने की चर्चा को लेकर बताया कि यह मांग भौगोलिक रूप से भी अव्यावहारिक है जहाँ रघुनाथपुर के नजदीक वृहद दियारा क्षेत्र होने के कारण रेलवे को 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त लंबा पुल बनाना पड़ेगा जिससे इस परियोजना की लागत और समय दोनों बढ़ जाएगी। इसके उलट आरा-बलिया मूल प्रस्ताव के तहत बक्सर जिले के नैनीजोर में रेलवे के द्वारा रेलवे स्टेशन प्रस्तावित किया गया है, जिससे रघुनाथपुर तथा ब्रह्मपुर मंदिर क्षेत्र की दूरी घटकर 6-7 किलोमीटर तक रह जाएगी।

रेल मंत्रालय के द्वारा प्रस्तावित आरा-बलिया रेल लाइन के जगजीवन हॉल्ट से जुड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक लाभ यह भी है कि डीडीयू-पटना मुख्य लाइन को बिना बाधित किए यूपी के गोरखपुर-भटनी-बलिया रेलमार्ग से आने वाली मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों का परिचालन आरा-सासाराम लाइन पर स्थित नवनिर्मित रेल बाईपास से होते हुए ग्रैंड कॉर्ड के रास्ते झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण भारत तक संचालित किया जा सकेगा।

भोजपुर के सभी जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर अब होने लगे सक्रिय

उन्होंने बताया कि आरा-बलिया रेल परियोजना से भोजपुर, बक्सर सहित इसके अंतर्गत आने वाले छह लोकसभा तथा लगभग 20 विधानसभा क्षेत्रों की हजारों जनता को सीधा लाभ मिलेगा। वही बताया कि आरा-बलिया रेल लाइन के एलाइनमेंट में बदलाव की संभावनाओं से रेलवे को स्थानीय जनता के आकांक्षाओं के प्रति जनाक्रोश का सामान करना पड़ सकता है। विधायक ने रेलमंत्री से जनभावनाओं को देखते हुए आरा-बलिया रेल परियोजना को प्रस्तावानुसार जगजीवन हॉल्ट से शीघ्र निर्माण करने की मांग उठाई है। भोजपुर के सभी जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर अब सक्रिय हो रहे हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular