Homeबिहारआराआरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की देर शाम बड़ी...

आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की देर शाम बड़ी घटना

Abhishek Mishra Mahajan Toli Ara : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर रिटायर बैंक मैनेजर के पुत्र की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Abhishek Mishra Mahajan Toli Ara
  • ट्रेन से गिरकर रिटायर बैंक मैनेजर के पुत्र की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर रिटायर बैंक मैनेजर के पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 निवासी अनिल कुमार मिश्रा के 42 वर्षीय पुत्र अभिषेक मिश्रा है। उनके पिता एसबीआई बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर है।

इधर, मृतक के पिता अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि भागलपुर से उनके रिश्तेदार ने विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा आम भेजा था। जिसको लेने के लिए रविवार की देर शाम वह आरा स्टेशन पर गए थे। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी, तो वह ट्रेन पर चढ़कर आम उतार रहे थे। तभी ट्रेन खुल गई और उतरने के दौरान वह ट्रेन से गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने दो भाई व एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में एक भाई वरुण मिश्रा एवं एक बहन स्वाति मिश्रा है। मृतक की मां मीरा मिश्रा की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular