Homeशाहपुरसुहीयाशाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम घटी...

शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम घटी घटना

Horil Chhapra : शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Horil Chhapra
  • करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में रविवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृत किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी वशिष्ठ यादव का 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वह गांव में ही बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई में छोटा था। घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृत किशोर की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular