Homeबिहारआराआरा में बोल पचासी अधिकार मंच की हुई बैठक

आरा में बोल पचासी अधिकार मंच की हुई बैठक

Bol Pachasi Adhikar Manch: भोजपुर में बोल पचासी अधिकार मंच की महत्वपूर्ण बैठक: मंडल मसीहा पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती की तैयारियों को मिली गति

  • हाइलाइट: Bol Pachasi Adhikar Manch
  • आगामी 18 जून 2026 को मनाई जाएंगी पूर्व सांसद की जयंती समारोह

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अजय यादव के आवास पर रविवार को बोल पचासी अधिकार मंच की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की। बैठक में आगामी 18 जून 2026 को मंडल मसीहा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय राम अवधेश सिंह जी की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

Bol Pachasi Adhikar Manch : आरा में मंडल मसीहा का जयंती समारोह

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि मंडल मसीहा के रूप में विख्यात पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जून 2026 को आयोजित होने वाला जयंती समारोह पूर्व मुखिया सत्यनारायण यादव के जीरो माइल और पेट्रोल पंप के मध्य स्थित मार्केट परिसर में आयोजित किया जाएगा।

व्यापक स्तर पर होगा प्रचार-प्रसार

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। जयंती समारोह की तैयारियों के प्रबंधन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां न केवल कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगी, बल्कि व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए पूरे जिले का दौरा भी करेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और मंडल मसीहा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर मंच के प्रतिनिधि राम सकल सिंह भोजपुरिया ने कहा कि बोल पचासी अधिकार मंच के कार्यकर्ता अपने महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आगामी दिनों में गठित समितियां अपने कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरदीप ब्यास, अजय यादव, बंशलायक शर्मा, ललन सिंह, राजेंद्र त्यागी, शेषनाथ यादव, रवि नाथ राम, गुड्डू यादव, मंजय यादव, जीतन यादव, राजेश दुबे, सत्यनारायण मुखिया, अमर पासवान, महेंद्र गिरी मंडल, पप्पू यादव, सतेन्द्र यादव, नागेंद्र सिंह और मास्टर अशोक सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular