Homeशाहपुरसुहीयाबिहिया चौरास्ता के समीप फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना: एक युवक गंभीर...

बिहिया चौरास्ता के समीप फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना: एक युवक गंभीर रूप से घायल

Dinesh Tiwari Suhiyan: शाहपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • हाइलाइट: Dinesh Tiwari Suhiyan
  • फिलहाल, घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आरा। जिले के बिहिया चौरास्ता के समीप भोजपुर-बक्सर फोरलेन NH-922 पर आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव निवासी दिनेश तिवारी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश तिवारी का सुहियां बाजार पर एक किराना दुकान है और वह अपने किसी आवश्यक कार्य से कहीं जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। फोरलेन पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

शाहपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, घटना के विस्तृत कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular