Homeशाहपुरबिलौटीबिलौटी एनकाउंटर, पीड़ित परिवार के लिए निरंतर तेज होती न्याय की मांग

बिलौटी एनकाउंटर, पीड़ित परिवार के लिए निरंतर तेज होती न्याय की मांग

Bilauti encounter: भोजपुर-बक्सर के विधान पार्षद सोनू राय ने बिलौटी गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

  • हाइलाइट: Bilauti encounter
  • पीड़ित परिवार को मिले न्याय और दोषियों के विरुद्ध हो कार्रवाई: पूर्व विधायक

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में बुधवार को हुए एक चर्चित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार के साथ विपक्ष के साथ अब सता पक्ष भी खड़ा नजर आ रहा है। इस दुखद घटना के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और न्याय की मांग निरंतर तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और उनके संघर्ष में सहभागी बनने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता गांव पहुंच रहे हैं।

Bilauti encounter : विधान पार्षद सोनू राय ने जताई चिंता

भोजपुर-बक्सर के विधान पार्षद सोनू राय ने बिलौटी गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने उठाय सवाल

इसी कड़ी में जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से भेंट की। उन्होंने भरत तिवारी के पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भाई दिनेश ने कहा कि बिना किसी निष्पक्ष जांच के किसी व्यक्ति का जान गंवाना गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की कि यदि इस मामले में कोई भी लापरवाही हुई है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उनके साथ इस दौरान लाल बहादुर सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

शाहपुर के बिलौटी की घटना चिंताजनक, दोषी पर कार्रवाई हो : ऋतुराज सिन्हा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भोजपुर के शाहपुर के बिलौटी की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बयान जारी कहा है कि भारत भूषण तिवारी की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को मर्माहत किया है। इस घटना को लेकर जनता के मन में जो सवाल और चिंताएं हैं, उनका निष्पक्ष उत्तर सामने आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति की मृत्यु का नहीं, बल्कि जनता के कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास से भी जुड़ा है। मुझे विश्वास है कि एनडीए सरकार इस मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि सत्य सामने आएगा, दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर बिलौटी गांव के समीप NH-922 जाम कर ग्रामीणों द्वारा व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया है और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न पार्टी के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बिलौटी गांव पहुंच रहे हैं और लोग अब एक ही मांग कर रहे हैं कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular