Akhilesh Singh Bilauti: कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने रविवार को बिलौटी गांव पहुंचकर कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
- हाइलाइट: Akhilesh Singh Bilauti
- रिटायर्ड जज से जांच, न्याय के साथ मजाक जैसा
आरा/शाहपुर: कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने रविवार को बिलौटी गांव पहुंचकर कथित एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार में आत्मबल होता तो घटना में शामिल दोषी अधिकारियों व कर्मियों को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाता।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बजाय हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए। ताकि लोगों को निष्पक्ष जांच का भरोसा मिल सके। रिटायर्ड जज से जांच कराने का निर्णय न्याय की आंखों में धूल झोंकने जैसा प्रतीत होता है।
Akhilesh Singh Bilauti : बिहार में ब्रिटिश शासन के जैसा पुलिस का व्यवहार
अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी फर्जी मुठभेड़ का शिकार हुए हैं और इस घटना में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार फर्जी मुठभेड़ों को बढ़ावा दे रही है। ब्रिटिश शासन के जैसा पुलिस का व्यवहार हो गया है।
भरत तिवारी एक गरीब ब्राह्मण परिवार के युवक थे, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे और लोगों के अधिकारों एवं हक की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व भाई को नौकरी देनी चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी, श्यामनंदन ओझा, टपू तिवारी, सरोज त्रिपाठी, नागा ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।


