Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया नगर पंचायत वार्ड-13 में गहराया बिजली संकट

बिहिया नगर पंचायत वार्ड-13 में गहराया बिजली संकट

Bihiya Ward 13: बिहिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 में स्थापित 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा है, भीषण गर्मी में लोग परेशान

  • हाइलाइट: Bihiya Ward 13
  • पूर्व विधायक भाई दिनेश ने ट्रांसफार्मर बदलने की उठाई मांग

आरा। जिले के बिहिया नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या-13 के निवासी पिछले एक महीने से भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थापित 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण सैकड़ों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक भाई दिनेश ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

Bihiya Ward 13 : भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना कष्टदायक- भाई दिनेश

स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए भाई दिनेश ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बिहिया से दूरभाष पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अवगत कराया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना न केवल कष्टदायक है, बल्कि यह क्षेत्र के छात्रों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत और महिलाओं के दैनिक घरेलू कार्यों के लिए भी बड़ी बाधा बन गया है। इसके अलावा, बिजली के अभाव में छोटे व्यवसायों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भाई दिनेश ने कार्यपालक अभियंता से आग्रह किया कि खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर यथाशीघ्र नया 200 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए ताकि वार्ड-13 में नियमित बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सके। पूर्व विधायक ने आशा व्यक्त की है कि विद्युत विभाग इस मानवीय संवेदना और सार्वजनिक आवश्यकता को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेगा। वे तब तक इस पर अपनी पैनी नजर रखेंगे, जब तक इस भीषण गर्मी में समस्या का समाधान नहीं हो जाता। उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि बिजली समस्या समाधान के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular